फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer murdered, bodies dumped in a field

किसान की हत्या कर खेत में फेंका शव

Mon, 26 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmer murdered, bodies dumped in a field
वनरोज भगाने के लिए खेत गया एक किसान रविवार को लापता हो गया। सोमवार सुबह उसकी लाश गन्ने के खेत में पड़ी मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। गले पर भी रस्सी के कसने के निशान थे। परिवारीजनों ने हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया हत्या का मामला बता रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर इलाके के नकरहिया निवासी शत्रोहन लाल (40) रविवार शाम खेत से वनरोज भगाने गया था। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी सत्रोहन लाल का कहीं सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह गांव के बच्चे जब खेल रहे थे तो उन्हें मोबाइल की घंटी की आवाज सुनाई दी। बच्चे गन्ने के खेत के अंदर गए तो शत्रोहन की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन


लाश के पास ही उसके मोबाइल की घंटी बज रही थी। इस पर बच्चों ने गांव में सूचना दी। खबर पाते ही वहां ग्रामीणों का तांता लग गया। फौरन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर थाने से पुलिस पहुंची। शत्रोहन के परिवारीजन का कहना है कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। गले में रस्सी से कसने के निशान हैं, जिससे इन लोगों का कहना है कि शत्रोहन की हत्या कर दी गई है। परिवार के लोग अभी तक यह नहीं बता पाए हैं कि हत्या किसने और क्यों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed