{"_id":"59b430264f1c1bea7f8b56aa","slug":"fall-of-the-balcony-the-death-of-the-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"छज्जा गिरा, दुधमुंही की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छज्जा गिरा, दुधमुंही की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को घर का छज्जा ढहने से एक दुधमुंही की मौत हो गई। जबकि उसकी मां समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई। घायल महिलाओं को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ग्राम गोसाई पुरवा उमरी गणेशपुर निवासी सहजराम की पत्नी रिंका देवी (25) अपनी 20 दिन की पुत्री प्रीती को गोद में लेकर घर के दरवाजे के करीब बैठी थी।
करीब ही उसकी देवरानी मुनेश्वर की पत्नी प्रभावती (23) भी थी। दोनों महिलाएं आपस में बातें कर रहीं थीं। इसी बीच मकान का छज्जा ढह गया। जिसकी वजह से दोनों महिलाएं व बच्ची मलबे में दब गईं। उधर, छज्जा गिरने व महिलाओं की चीख सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक रिंका देवी की पुत्री प्रीती की दबकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जबकि रिंका देवी व प्रभावती गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिवार के सदस्यों ने आननफानन घायल महिलाओं को सीएचसी रामपुर मथुरा में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। महिलाओं की हालत चिंता जनक बताई जा रही है।
विज्ञापन