{"_id":"4605e4bdc74189bcfb7d45c487a36797","slug":"failure-to-do-homework-innocent-beaten-by-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमवर्क न करने पर शिक्षक ने मासूम को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमवर्क न करने पर शिक्षक ने मासूम को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्रेड हार्ट स्कूल के एक शिक्षक ने मासूम छात्रा को थप्पड़ व डस्टर से बुरी तरह पीट दिया। पिटाई के बाद छात्रा घर पहुंची तो बेहाल होकर गिर गई। सीएचसी में उसका इलाज कराया गया। छात्रा के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रधानाचार्य घटना की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं।
सिधौली रेलवे स्टेशन मास्टर अश्विनी अग्रवाल ने बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी सुमेधा अग्रवाल सेक्रेड हार्ट स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। बुधवार को जब वह स्कूल गई तो वहां शिक्षक अनुज कुमार ने होमवर्क न करने का आरोप लगाते हुए उसे पहले थप्पड़ से फिर डस्टर से पीट दिया। जब वह घर पहुंची तो बेहाल थी। परिवारीजन आननफानन उसे सीएचसी ले गए। मामले को लेकर छात्रा के पिता का आरोप है कि इससे पूर्व में भी यह शिक्षक सुमेधा को पीट चुका है। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। कस्बा इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रधानाचार्य पाल डिसूजा का कहना है कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली और न ही किसी ने सूचना दी है। यदि ऐसा कोई मामला था तो उनकी जानकारी में लाया जाना चाहिए था।