फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Eve-Tising

छात्रा को छेड़ रहे दो मनचलों को ग्रामीणों ने धुना

Wed, 12 Aug 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Wed, 12 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

कमलापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार दो युवकों ने सरेराह कॉलेज से घर जा रही छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो गांव के लोग मदद को दौड़ पडे़। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर मौके से भाग रहे मनचलों की जमकर धुनाई की। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।  

विज्ञापन


कमलापुर थाना क्षेत्र की किशोरी (16) कस्बे के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। बुधवार को कॉलेज में छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से घर के लिए चल दी। रास्ते में दो युवकों ने उसके पीछे बाइक लगा दी।
विज्ञापन


युवक साइकिल केे साथ-साथ बाइक से चल रहे थे और छात्रा पर फब्तियां कस रहे थे। इसी बीच छात्रा जब सैदापुर गांव पहुंची, तो युवक फिर उसके करीब आ गए। दोनों युवकों के रुकते ही छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर ग्रामीण मदद को आ गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया और जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को बाइक समेत थाने ले आई।


थानाध्यक्ष अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के रंजीतपुर निवासी प्रदीप व रामकोट थाना के इमलिया निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed