{"_id":"56e854634f1c1b19118b4d59","slug":"elderly-man-died-after-falling-from-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर अधेड़ की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से गिरकर अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कलां थाना क्षेत्र में सोमवार रात छत से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। बताते हैं कि वह शराब का आदी था। रात को शराब पीकर वह छत से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। चपरुआ गांव निवासी सहजराम (45) सोमवार रात घर की छत से नीचे गिर गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई अयोध्या प्रसाद ने बताया कि सहजराम नशे का आदी था। वह आए दिन शराब पीकर घर पहुंचता था। सोमवार रात को भी वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। खाना खाने के बाद वह मकान की छत पर सोने गया था। नशे में होने के कारण वह छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन