फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Death of a young man going to the funeral of sister

बहन की अंत्येष्टि में जा रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 27 Aug 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man going to the funeral of sister
कमलापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में लखनऊ के एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपनी बहन की अंत्येष्टि में शरीक होने लखनऊ से शाहजहांपुर जा रहा था। घायल को डॉक्टरों ने नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन


लखनऊ के खाला बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला गाजी नगर निवासी रियाज (30) की बहन जाहिदा शाहजहांपुर में खलीकर्बी निवासी कलीम को ब्याही थी। शनिवार को जाहिदा की बीमारी के चलते मौत हो गई। सूचना पाकर रियाज बहन की अंत्येष्टि में शामिल होने अपने रिश्तेदार खाला बाजार थाना क्षेत्र के भदेवां निवासी फुरकान (35) के साथ बाइक से शाहजहांपुर जा रहा था।
विज्ञापन


कमलापुर में जलालपुर के समीप हाईवे पर बाइक सड़क पर खड़ी एक ट्रॉली से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नागरिकों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल जाते समय रियाज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि फुरकान की नाजुक हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रियाज के परिवारीजनों का कहना है कि बहन जहीदा की मौत की सूचना पाकर रियाज रेलवे स्टेशन गया था, लेकिन ट्रेन छूट गई। इस वजह से वह बाइक से ही शाहजहांपुर को रवाना हो गया। जिसके बाद यह हादसा हो गया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि काश ट्रेन न छूटती तो शायद रियाज की जान न जाती।

यह नियति की विडंबना नहीं तो और क्या कहा जाए, जो एक दिन पहले बहन का जनाजा उठाया गया, दूसरे ही दिन उसके भाई का जनाजा उठा। रियाज अपनी बहन की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहा था, रास्ते में ही वह हादसे का शिकार हो गया। रिश्तेदारों ने परिवार को रियाज की मौत की सूचना तत्काल इसलिए नहीं दी, कि अभी तो रियाज की बहन जाहिदा की मौत का गम है।


अगर रियाज की मौत का पता चला, तो कहीं बड़ा सदमा न लग जाए। परिवार के सदस्य जब जाहिदा का शव दफनाकर घर पहुंचे, तब उन्हें रिश्तेदारों ने यह सूचना दी, कि रियाज सड़क हादसे में घायल हो गया है। परिवार जब सीतापुर पहुंचा, तब उन्हें रियाज की मौत की जानकारी हो सकी। जहां शनिवार को जाहिदा का जनाजा उठाया गया, वहीं रविवार को उसके भाई रियाज का जनाजा उठाया गया। जिसने भी यह मंजर देखा वह अपने आंसू रोक नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed