{"_id":"585183ec4f1c1bc37b64a1f0","slug":"dead-body-be-headed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र में दफन लाश का काट ले गए सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्र में दफन लाश का काट ले गए सिर
Amarujala Bureau
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली कोतवाली क्षेत्र के बनियानी गांव में रविवार को बीमारी के चलते एक अधेड़ की मौत हो गई। परिवार वालों ने उसे कब्रिस्तान में दफना दिया। बुधवार को कब्र से मिट्टी हटी देख परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो कब्र देख हैरान रह गए। मरे हुए अधेड़ की लाश से सिर गायब था। जानकारी होने पर पुलिस मौके पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सिधौली कोतवाली के बनियानी गांव निवासी रज्जाक (50) काफी दिनों से बीमार चल रहा था। रविवार को उसकी बीमारी के चलते मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों ने उसे गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया। बुधवार को गांव के लोग कब्रिस्तान की ओर से गुजरे तो कब्र की मिट्टी हटी थी।
विज्ञापन
जानकारी पाकर मरतक के परिवार व गांव के काफी लोग मौके पर पहुंचे। कब्र में झांक कर देखा गया तो उसका सिर काट लिया गया था। इसकी जानकारी फौरन कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर इस कोतवाल सुरेश चंद ओम हरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की। उनका कहना है कि मृतक का सिर काटा गया है। ऐसा क्यों किया गया इसकी जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि अंधविश्वास में डूबे लोगों ने ऐसी हरकत की होगी।