फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Daughter in law and boyfriend shot dead

बहू व प्रेमी को गोली से उड़ाया

Fri, 18 Sep 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 18 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन

संदना में बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बौखलाए ससुर ने दोनों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात से पूर्व उसने कुदाल से दरवाजा चीर दोनों को कमरे से बाहर निकाला फिर लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी।

विज्ञापन


गुरुवार देर रात हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। वहां आरोपी  समेत पुलिस के आगे समर्पण कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खबर पाकर एएसपी दक्षिणी सुभाष चंद्र गंगवार भी मौके पर पहुंचे थे। उनके मुताबिक ससुर ने बहू व प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखा था। 

उमरिया कैल गांव निवासी सरोज सिंह (36) का पति उमेश इन दिनों गाजियाबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इस दौरान सरोज अपने तीन मासूम बच्चों व ससुर बृज कुमार सिंह के साथ घर में रहती थी। इसी बीच सरोज के गांव के ही राकेश राठौर (30) से अवैध संबंध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की गैर मौजूदगी में वह अक्सर सरोज के घर आ जाता था। इसी बीच सरोज के ससुर बृज कुमार सिंह को इसकी भनक लग गई। उसने राकेश के घर आने को लेकर कई दिन रेकी की। बताते हैं कि गुरुवार रात को राकेश सरोज से मिलने आ गया।

बहू के कमरे से आवाज आने पर ससुर ने मेन गेट को अंदर से बंद कर दिया। उसके बाद अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर बहू के कमरे के पास पहुंच गया। उसने बहू से दरवाजा खोलने को कहा, तो उसने मना कर दिया। इसके बाद तिलमिलाए ससुर ने कुदाल से कमरे का दरवाजा चीर दिया।

कमरे में बहू व उसके प्रेमी के मौजूद होने पर ससुर ने दोनों को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग होने से गांव के लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए। खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।


पुलिस ने हत्या आरोपी बृजकुमार को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली। मामले में राकेश के पिता ने तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को एसपी राजेश कृष्ण ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed