फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Criminal attack on police

दरोगा पर बदमाशों ने किया हमला

Thu, 10 Sep 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 10 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन

लोगों को सुरक्षा देने वाली पुलिस भी अब सुरक्षित नहीं है। मंगलवार रात गश्त कर थाने लौट रहे दरोगा व उसके हमराही को पांच बिरवा स्थान के पास बदमाशों ने रोक लिया।

विज्ञापन


पुलिस कर्मियों के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े तो बदमाश लाठी व चप्पल छोड़ भाग खड़े हुए। पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है।

थाने पर तैनात दरोगा दिवाकर सरोज हमराही लालता प्रसाद के साथ मंगलवार को गश्त करने परसदा गए थे। ये लोग बाइक से रात करीब दस बजे वापस थाने की ओर जा रहे थे। भदेभर गांव से कुछ दूरी पर पांच बिरवा स्थान पर पहले से घात लगाकर बैठे ने बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


पुलिस की वर्दी देखने के बाद भी बेखौफ बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाते हुए पिटाई कर लूटपाट शुरू कर दी। दरोगा व हमराही का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े, इस पर बदमाश लाठी व चप्पल छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस लाठी व चप्पल के सहारे में पुलिस टीम पर हमला करने वाले बदमाशों की सुरागरसी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ जगदीश यादव का कहना है कि पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला नहीं किया, बल्कि टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुठभेड़ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed