Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news road accident lady died

Firozabad News: भैया दूज कर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत, बेटा घायल

Fri, 13 Nov 2026 01:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
firozabad news road accident lady died
फोटो-01 सूरजमुखी (फाइल फोटो)
मक्खनपुर। भैया दूज पर भाई के घर से बेटे के साथ खुशियां मनाकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। मक्खनपुर क्षेत्र में घुनपई के पास उबड़-खाबड़ सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में मां-बेटे दोनों सड़क पर जा गिरे। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव उलाऊ खेड़ा थाना टूंडला निवासी सूरजमुखी (60) बुधवार को बेटे नेम सिंह उर्फ गुलशन के साथ थाना अरांव क्षेत्र के कोटी सिरोलिया भारोल में भैया दूज करने गई थीं। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। नए बाईपास पर घुनपई सीएनजी पंप से करीब 100 मीटर आगे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे मां-बेटे सड़क पर जा गिरे। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सूरजमुखी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। मृतका सूरजमुखी अपने पीछे चार बेटों को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। पुत्र नेम सिंह ने बताया कि पिता गीतम सिंह का करीब दस वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। सीओ शिकोहाबाद जयविंद गुप्ता ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

------
तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल
फिरोजाबाद। जैन मंदिर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाजीपुरा के पीड़ित हमजा अमीर ने आरोप लगाया 10 नवंबर की रात करीब 11:45 बजे वह अपने साथी मौजजीब के साथ बाइक से जैन मंदिर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही कार के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
--------
तेज रफ्तार ऑटो ने कार में मारी टक्कर, चार घायल
फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना क्षेत्र में जाटवपुरी चौराहे के पास तेज रफ्तार ऑटो ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार युवती, उसकी मां, बहन और मामा घायल हो गए। गंभीर हालत में मां और मामा को आगरा रेफर किया गया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

रामगढ़ थाना क्षेत्र के विजय नगर की पीड़िता सिमरन ने आरोप लगाया 10 नवंबर शाम करीब 6:15 बजे वह मां सुनीता, बहन छाया और मामा गिरजेश कुलश्रेष्ठ निवासी नौरंगीघाट थाना नसीरपुर के साथ ऑटो से आसफाबाद स्थित धर्मकांटे से नगला बरी जा रही थी। आरोप है कि ऑटो चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। जाटवपुरी चौराहे के पास ऑटो ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां सुनीता और गिरजेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। सिमरन और छाया का उपचार जारी है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed