फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Contractor died due to power

करंट से संविदाकर्मी की जान गई

Sat, 20 May 2017 11:50 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 20 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
 पिसावां के खानपुर में ट्रांसफार्मर ठीक करने पहुंचे संविदा कर्मी को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। खबर पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


उधर, घटना से गुस्साए मृतक के परिवारीजनों ने पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों व अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही ग्रामीणों ने कुतुबनगर-मिश्रिख मार्ग जाम कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर अधिशासी अभियंता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवारीजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा व एक व्यक्ति को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग माने और घटना से लगभग चार घंटे बाद खंभे से लाश उतारने दी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिसावां के कल्यानपुर गांव निवासी दीपू (20) पुत्र धनपाल पावर कॉर्पोरेशन में संविदा पर काम करता था। वह खानपुर गांव में ट्रांसफार्मर ठीक करने गया था। उसने देवगवां फीडर से शटडाउन मांगा।

शटडाउन लेकर वह खंभे पर चढ़कर खराबी दूर कर रहा था कि इसी बीच अचानक सप्लाई शुरू हो गई, जिससे करंट लगने से दीपू की खंभे पर ही करंट से झुलसकर मौत हो गई। यह देख वहां तैनात बिजली कर्मचारी भाग निकले। वहीं जानकारी होने पर मृतक के परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान मृतक के परिवारीजन ने आरोप लगाया कि विद्युत कर्मी कमलेश व संविदा कर्मी रामकिशोर की लापरवाही से सप्लाई शुरू हुई, जिससे दीपू की मौत हो गई। साथ ही गुस्साए ग्रामीणों ने कुतुबनगर-मिश्रिख मार्ग पर जाम लगा दिया।

इन लोगों की मांग थी, कि अधिशासी अभियंता मौके पर आएं और परिवारीजन को मुआवजा दें। ग्रामीण दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक जाम लगाए रहे। इस दौरान खंभे पर फंसी लाश को भी नहीं उतारने दिया। थोड़ी ही देर में अधिशासी अभियंता आरबी यादव मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने मृतक के परिवारीजन को आश्वासन दिया, कि परिवारीजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाएगा और उसके परिवार के एक व्यक्ति को संविदा पर नौकरी दी जाएगी। मामले की गंभीरता देखते हुए अधिशासी अभियंता ने विभागीय कर्मचारी कमलेश व संविदाकर्मी रामकिशोर को सस्पेंड कर दिया है।


इस आश्वासन पर परिवारीजन व ग्रामीण माने। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed