{"_id":"6aca94bac026f95cbf0b84e6","slug":"85-year-old-man-pushed-and-knocked-down-during-a-dispute-over-wall-construction-una-news-c-93-1-una1002-209278-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दीवार निर्माण के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग को धक्का देकर गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दीवार निर्माण के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग को धक्का देकर गिराया
Sun, 11 Oct 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब थाना क्षेत्र के गांव भंजाल में शनिवार दोपहर को दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता मधुबाला ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी मकान के आगे दीवार का निर्माण कर रहे थे। उन्होंने दीवार को थोड़ा पीछे हटाकर बनाने का अनुरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। इस दौरान पंचायत प्रधान, उपप्रधान और पंच भी मौके पर पहुंचे और निर्माण रोकने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।
मधुबाला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उन्हें जमीन पर गिरा दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके 85 वर्षीय ससुर सुखदयाल सिंह को भी महिला ने धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गए। घटना के समय महिला का बेटा हर्ष भी मौके पर मौजूद था। परिजन घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले गए, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। घटना में उनकी बाजू और टांग में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।