{"_id":"577bee8d4f1c1b6e697fb069","slug":"chain-snatched-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से हाईवे पर छीन ली चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका से हाईवे पर छीन ली चेन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
सिधौली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने नेशनल हाईवे पर शिक्षिका की चेन लूट ली। शिक्षिका स्कूटी पर सवार थी, वह शोर मचाती रह गई और बदमाश वहां से निकल भागे। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरोत्तम नगर निवासी प्रतिभा देवी क्षेत्र के सेक्रेड हार्ट स्कूल में पढ़ाती हैं। मंगलवार की सुबह शिक्षिका स्कूटी से स्कूल जा रही थी। अहमदपुर जट के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटर साइकिल सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने उसे रुकने का इशार किया।
विज्ञापन
इससे पहले कि शिक्षिका कुछ समझ पाती, एक बदमाश ने शिक्षिका के गले से चेन खींच ली और भाग गए। शिक्षिका काफी देर तक हाईवे पर मदद के लिए पुकार लगाती रही, लेकिन बदमाश तब तक दूर जा चुके थे। घटना के संबंध में शिक्षिका ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन