फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   cases on 8 people on thefting electricity

चोरी से बिजली जलाने में आठ पर केस

Sat, 16 Dec 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Dec 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन

 प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने पिपराखुर्द अनंत सिंह गांव में कनेक्शन चेकिंग किए। जांच में टीम ने आठ उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी बकाया भुगतान किए बिना ही काटे गए कनेक्शनों को जोड़कर बिजली जला रहे थे। इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


उपकेंद्र सांडा के अवर अभियंता विजय कुमार सिंह ने बालक राम, ज्ञान प्रकाश अवस्थी तथा राजकुमार के साथ क्षेत्र के सदरपुर के पिपराखुर्द अनंत सिंह गांव का निरीक्षण किया। मौके पर टीम को गांव के सात घरों में चोरी से बिजली जलती मिली। अवर अभियंता विजय कुमार सिंह ने बताया कि गांव के मुन्नूलाल, मुन्ना, किशोरीलाल, सद्दाम, राम मिलन, देशराज, अशोक व सतीश के घरों के बिजली कनेक्शन डेढ़ माह पूर्व बिल न जमा करने के कारण काट दिए गए थे फिर भी बिना बिल जमा किए ये लोग खुद ही केबल तारों से कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपभोग कर रहे थे। मौके पर कोई भी रसीद नहीं दिखा सका। इस मामले में अवर अभियंता ने थाने में सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed