{"_id":"58b989654f1c1b87598318b8","slug":"case-on-ten-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में दस पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी में दस पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन ने बकाया वसूली को लेकर अभियान छेड़ रखा है। शुक्रवार को चलाए गए अभियान में कॉर्पोरेशन ने दस लोगों को चोरी से बिजली जलाते हुए पकड़ा। इनके खिलाफ कॉर्पोरेशन ने शहर कोतवाली में अभियोग दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शहर में पांच हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ पावर कॉर्पोरेशन ने वसूली अभियान चला रखा है। इसके लिए सभी बकायेदारों को चिंहित कर उन्हें बिजली बिलों को अदा करने की चेतावनी जारी किया है।
विज्ञापन
अभियान के दौरान बिल न जमा करने की दशा में उनके विद्युत कनेक्शन भी विच्छेदित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को पावर कॉर्पोरेशन ने शहर में अभियान में दस लोगों को चोरी से बिजली जलाते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन
जिन लोगों को विद्युत चोरी के आरोप में पकड़ा है, उनमें दीपिका शुक्ला, प्रदीप कुमार शुक्ला, वेद प्रकाश मिश्र, बृजलाल, सीएल ठेकेदार, मुन्ना, बंटू, हबीब अहमद, महमूद खान व उत्तम कुमार शामिल हैं। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि शहर में उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का 21 करोड रुपये की बकाएदारी हैं।