{"_id":"57891bc84f1c1b1b08140507","slug":"case-on-five-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से बिजली जलाने पर पांच लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी से बिजली जलाने पर पांच लोगों पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली का खंभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन ने चोरी से बिजली जलाने पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बकाया बिलों की अदायगी न करने पर इन लोगों के कनेक्शन काट दिए गए थे। अवर अभियंता आरएन राठौर ने बताया कि बिना अनुमति कनेक्शन जोड़ने पर इन लोगों के खिलाफ खैराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
बकाया राजस्व वसूलने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने बाकीदारों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इस अभियान में बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं। खैराबाद के अवर अभियंता आरएन राठौर ने बताया कि बकाया राजस्व वसूलने को अभी हाल में चले अभियान में दर्जनों कनेक्शन काटे गए थे।
विज्ञापन
इनमें से पांच उपभोक्ता बकाया न जमा कर काटे गए कनेक्शनों को जोड़कर चोरी से बिजली जला रहे थे। इस पर इनके खिलाफ खैराबाद थाने में केस दर्ज कराया गया है। इन लोगों के नाम अर्जुनपुर निवासी राजाराम, धनीपुर के राकेश, श्रीमती महाराजा, मछरेहटा रोड के छोटे मियां व शबी अहमद हैं।
विज्ञापन