फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Car-rickshaw collision, one died

कार ने रिक्शे में मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 03 Jul 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Car-rickshaw collision, one died
कार एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala

हरगांव थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शे पर सवार एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कार चालक को लोगों ने दबोच लिया। 

विज्ञापन


हरगांव के मोहल्ला पिपरा निवासी जाहिद खां की पुत्री आफरीन अपनी दादी शमीम बानो (55) के साथ कस्बा बाजार गई थी। बाजार से आफरीन, उसकी दादी व परिवार के दो अन्य सदस्य रिक्शे से घर लौट रहे थे। तभी मोहल्ला पिपरा के निकट सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने रिक्शे में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे रिक्शे पर सवार आफरीन, उसकी दादी, परिवार की मगुसरीन (18), शाजिद का पुत्र तवरेज (4) व रिक्शा चालक मोहल्ला मुराद नगर निवासी इकबाल गंभीर रूप से घायल गए। हादसे के बाद मौके से भाग रहे कार चालक को स्थानीय नागरिकों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागी लेकिन आफरीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शमीम बानो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed