{"_id":"934d89910cbfe97e23ed9d033b09e548","slug":"businessman-shot-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 26 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम महज ओवरटेक के विवाद में बाइक सवार दो युवकों ने कार चला रहे व्यापारी को गोली मार दी। गंभीर हालत में व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
खैराबाद के मोहल्ला बाजदारी टोला निवासी विमलेंद्र तिवारी (42) की कस्बे में ही सोने-चांदी की दुकान है। शनिवार शाम वह अपने परिवार के साथ कार से मोहल्ला बिजवार जा रहा था।
विज्ञापन
सीतापुर-बिसवां मार्ग पर गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर बाइक सवार दो युवकों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद दोनों युवक फर्राटा भरते हुए आगे निकल गए और बिजवार मोड़ के निकट खड़े हो गए।
विज्ञापन
जैसे ही कार उधर से निकली युवकों ने कार को रुकने का इशारा किया। व्यापारी ने रफ्तार धीमी की ही थी कि एक ने असलहे से विमलेंद्र पर फायर झोंक दिया।
गोली लगते ही व्यापारी खून से लथपथ होकर कार में गिर पड़े। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।