{"_id":"578e5d764f1c1b1a7fc4b741","slug":"businessman-hostage-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को बंधक बना लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को बंधक बना लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
थानगांव क्षेत्र के धौकलगंज साप्ताहिक बाजार से लौट रहे एक किराना व्यापारी को सोमवार की देर शाम बदमाशों ने शंकरपुर झिसनी पुलिस चौकी के पास रोक लिया। व्यापारी को निशाने पर लेकर गन्ने के खेत में बंधक बना लिया और पिटाई कर दो मोबाइल, 17 हजार रुपये समेत करीब 12 हजार रुपये का सामान लूट लिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस लूट की घटना को फर्जी बताने पर तुली है।
विज्ञापन
थानगांव इलाके के चकदहा निवासी विजय का कहना है कि वह सोमवार की रात क्षेत्र के धौकलगंज साप्ताहिक बाजार से वापस घर जा रहा था। जब वह क्षेत्र के शंकरपुर झिसनी पुलिस चौकी के करीब पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे रोक लिया और पिटाई करते हुए गन्ने के खेत में लेकर जाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
उसका कहना है कि बदमाशों ने उसके पास से 17 हजार की नकदी, 12 हजार रुपये का किराना सामान, उसकी आशा बहू पत्नी के दो मोबाइल फोन आदि लूट लिए। वारदात अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस घटना में कार्रवाई के बजाय उसकी लीपापोती में लगी है। एसओ अमित प्रताप का कहना है कि लूट की घटना फर्जी है।
विज्ञापन