{"_id":"5762e63f4f1c1b387a11ba96","slug":"bus-crashed-into-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पेड़ से टकराई, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस पेड़ से टकराई, महिला की मौत
Amarujala Bureau
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : अमरउजाला
रामकोट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हरदोई से यात्रियों को लेकर सीतापुर आ रही एक प्राइवेट बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि उसके पति समेत पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय मिनी बस में 25 लोग सवार थे।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम मलिका नगर निवासी नत्थू (50) अपनी पत्नी गुंजा देवी (45) के साथ हरदोई गए थे। गुरुवार सुबह दोनों एक प्राइवेट बस में सवार होकर हरदोई से सीतापुर आ रहे थे। सीतापुर-हरदोई मार्ग पर रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम दामोदरपुर के निकट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
इससे बस में सवार गुंजा देवी, नत्थू समेत छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही थी कि इसी बीच गुंजा ने दम तोड़ दिया। घायलों में चार लोग बगैर इलाज कराए ही चले गए, जबकि नत्थू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन