{"_id":"9dacd7103e9e9e47bb443f1eba7070e2","slug":"bus-collision-killed-student-fellow-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से छात्र की मौत, साथी जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से छात्र की मौत, साथी जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारूबेहड़ में रंगवा गांव के एक युवक के साथ बाइक से स्कूल से घर लौट रहे कक्षा-7 के छात्र को बिसवां मार्ग पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि बाइक चालक युवक जख्मी हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बस चालक वाहन समेत भाग निकला।
थानगांव के रंगवा निवासी रमेश का बेटा शिवबिहारी (15) रेउसा के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। बुधवार की दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद वह घर जा रहा था। इसी बीच रेउसा में गांव का ही अशोक कुमार (25) बाइक से जाता हुआ मिला।
विज्ञापन
शिव बिहारी भी बाइक पर बैठ गया और दोनों घर के लिए चल दिए। रेउसा क्षेत्र के बिसवां मार्ग पर अकसोहा के करीब एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी जख्मी हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान बस चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। जख्मी अशोक को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।