{"_id":"59b038664f1c1bfb7f8b468c","slug":"bugs-found-in-mdm-flour","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम के आटे में मिले कीड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमडीएम के आटे में मिले कीड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलिया के एक प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम के लिए आए आटे में कीड़े निकलने पर अभिभावकों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आटे को कब्जे में ले लिया है। वहीं बीईओ व एमडीएम समन्वयक ने मौके पर जांच की है। अभिभावकों का कहना है कि एक दिन पहले एमडीएम खाने से बच्चे बीमार हो गए थे। इसलिए कई बच्चों के अभिभावक खाद्य सामग्री की जांच करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
एलिया के प्राथमिक विद्यालय पारा के नौनिहाल मंगलवार को जब स्कूल से घर वापस गए तो उन्हें उल्टी-दस्त होने लगी। गांव के कई बच्चों को ऐसी ही शिकायत थी। अभिभावकों ने नजदीक के डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने खानपान में गड़बड़ी की बात कही। इस पर कई अभिभावक बुधवार को एमडीएम सामग्री चेक करने स्कूल पहुंच गए।
विज्ञापन
अभिभावक स्कूल की रसोई पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। बोरी में भरे आटे में कीड़े टहल रहे थे। इसी आटे की रोटी बनाकर बच्चों को खिलाई जा रही थी। इस पर प्रधानाध्यापिका कमरजहां उलटे ग्रामीणों पर भड़क गए। एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आटे को कब्जे में ले लिया है। वही मौके पर पहुंचे बीईओ स्वदीप कनौजिया भी लापरवाह दिखे। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो वह बोले, मैं तो स्कूल टहलने आया था।
मौके पर जाकर जांच पड़ताल की थी। पहले से रखा आटा खराब था। अब नए राशन का उठान हो चुका है। जिस राशन में कीड़े मिलने की शिकायत है वह पहले से रिजेक्ट था। इसकी सूचना बीएसए को दे दी गई है।
बृजमोहन सिंह, जिला समन्वयक एमडीएम