{"_id":"58f8fa544f1c1b19744748ba","slug":"brutal-murder-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी व बच्चों संग मिल भाभी को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी व बच्चों संग मिल भाभी को पीटकर मार डाला
Amarujala Bureau
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में मवेशी के नुकसान करने पर हुए विवाद में सगे देवर ने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मिलकर लाठियों से भाभी को पीटकर मार डाला। हमले में मृतका की दो बेटियां व सास भी जख्मी हुईं हैं।
विज्ञापन
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई। महमूदाबाद के तुलसनपुर गांव निवासी वाहिद ने अपने खेत में खीरा बोया था। गुरुवार को बकरियां खेत में घुस गईं और नुकसान कर दिया।
विज्ञापन
इस पर वाहिद अपनी भाभी शफीकुन (23) पत्नी जाहिद से झगड़ने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बताते हैं कि वाहिद ने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मिलकर शफीकुन व उसके बच्चों पर लाठियां से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में शफीकुन, उसकी बेटी शरीफुन व अलीमुन व सास तकदीरा भी जख्मी हो गईं। बवाल के बाद सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शफीकुन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
बताते हैं कि बवाल के बाद वाहिद परिवार समेत भाग निकला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतका के पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। एसएसआई बलराम मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।