फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Brother kiiled in clash

भाई को फुंकनी से पीटकर मार डाला

Tue, 31 May 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Brother kiiled in clash
police Station

पिता से गाली-गलौज का विरोध करना एक भाई को महंगा पड़ गया। टोकने से आपा खोये छोटे भाई ने अपने भाई पर फुंकनी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से जख्मी युवक को सीएचसी मछरेहटा ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। मामले में मृतक की पत्‍नी ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी घटना के बाद मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन


मछरेहटा के इनायतपुर गांव निवासी रेसा (40) पुत्र गन्नू का सोमवार शाम सगे भाई रमेश से विवाद हो गया था। जिसके बाद रमेश ने लोहे की फुंकनी से ताबड़तोड़ हमला कर रेसा को जख्मी कर दिया था। गंभीर हालत में उसे सीएचसी मछरेहटा ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बड़े भाई तेजपाल ने बताया कि रेसा व रमेश लखनऊ में मजदूरी करते थे। इस समय दोनों घर आए हुए थे। सोमवार शाम दोनों नशे में धुत थे। इस बीच किसी बात को लेकर रमेश अपने पिता से गाली-गलौज करने लगा। रेसा ने इसका विरोध किया तो रमेश ने रेसा पर लोहे की फुंकनी से हमला कर दिया। फुकनी से कई वार होने पर वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी मछरेहटा पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना के बाद आरोपी रमेश गांव से भाग निकला। रेसा की पत्‍नी ने रमेश के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed