फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Boy dies in accident

जीप ने बालक को रौंदा, मौत

Sun, 11 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Boy dies in accident
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

मानपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार जीप ने बालक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक सड़क पार कर रहा था। उसी समय वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन


मानपुर के ग्राम सरैंया सानी निवासी राधेश्याम का पुत्र अन्नू उर्फ अन्ना (5) रविवार शाम सरैंया बाजार आया था। यहां पर वह सड़क पार करने लगा। इसी दौरान बिसवां-सीतापुर मार्ग पर बिसवां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीप ने मासूम को रौंद दिया।
विज्ञापन


टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। लोग बालक को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जीप चालक बेहद तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहा था। कई अन्य लोग भी हादसे का शिकार होते-होते बचे। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed