{"_id":"570946a94f1c1b562bc8114c","slug":"body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट इलाके में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिवार वालों का आरोप है कि चुनावी रंजिश में पिटाई होने से वह मानसिक रूप से बीमार हो गया था। जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
अंबरपुर निवासी रामकिशुन (33) ने शनिवार सुबह घर के कमरे में फांसी लगा ली। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने बताया कि परिवार के ही अंगनू से प्रधानी चुनाव के दौरान रंजिश हो गई थी। इसी रंजिश में उसका विवाद हुआ था।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी विवाद के कारण रामकिशुन की पिटाई कर दी गई थी, जिससे वह चोटिल हो गया था। उसका इलाज चल रहा था। पिता का कहना है कि इसी पिटाई के कारण रामकिशुन का दिमागी संतुलन भी बिगड़ गया था। शनिवार सुबह उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एसओ सियाराम वर्मा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन