{"_id":"5a35574b4f1c1bb34a8b6944","slug":"bikerider-dies-due-to-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल साथी को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे का कारण सड़क पर लगा मिट्टी का ढेर व ओवर लोड गन्ना लेकर जा रहे वाहनों को बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
हरदोई के माधवगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खंदरिया खजानपुर निवासी सुधीर कुमार (32) बीते दस वर्षों से पिसावां के ग्राम महम्मदपुर में रहता था। शुक्रवार को वह महम्मदपुर के अभिषेक (25) के साथ अपनी रिश्तेदारी में पिसावां के ग्राम हसनापुर गया था। शनिवार सुबह दोनों बाइक से घर के लिए चल दिए। महोली-पिसावां मार्ग पर ग्राम पिपरी गन्ना क्रय केंद्र के निकट किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इसी बीच वाहन उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, लोग घायलों को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे लेकिन सुधीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल अभिषेक को परिवार के सदस्यों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां पर डॉक्टरों ने अभिषेक को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। स्थानीय नागरिकों की माने तो इस हादसे की मुख्य वजह सड़क पर लगा मिट्टी का ढेर व सड़क पर चल रहे गन्ना लदे वाहन हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर मिट्टी का ढेर लगा होने के कारण बाइक सवार अपना बचाव नहीं कर सके और भारी वाहन उन्हें रौंदता हुआ चला गया।