{"_id":"577558b14f1c1b747179a9b0","slug":"bag-full-of-two-lakh-rupees-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 लाख रुपये से भरा बैग व्यापारी को लौटाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 लाख रुपये से भरा बैग व्यापारी को लौटाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में रकम जमा करने जा रहे एक किराना व्यापारी का नोटों से भरा बैग बीच रास्ते में गिर गया। बैग में दो लाख 10 हजार रुपये थे। पर टेलरिंग का काम करने वाले मौलाना व बाल कटिंग करने वाले जाबिर की ईमानदारी की वजह से रकम वापस मिल गई।
विज्ञापन
नोटों से भरा बैग वापस मिलने के बाद व्यापारी ने मौलाना व जाबिर को पांच-पांच हजार रुपये इनाम देने की बात कही है। तंबौर के पुरानी बाजार निवासी सेठ हनुमान गुप्ता घर में ही किराना का व्यवसाय करते हैं। गुरुवार को वह बाइक से दो लाख 10 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच नगर पंचायत रोड पर रुपयों से भरा थैला बाइक से गिर गया। जब वह बैंक पहुंचे तो थैला गायब देख भौचक रह गए। आननफानन उसी रास्ते पर वापस पहुंचे। उधर बाइक से थैला गिरने पर बाल कटिंग करने वाले जाबिर ने उसे उठा कर रख लिया। इस दौरान जाबिर को रुपयों से भरा थैला उठाते टेलरिंग की दुकान चलाने वाले मौलाना सरताजुद्दीन ने देख लिया।
विज्ञापन
इसके बाद किराना व्यापारी बैंक से हड़बड़ी की हालत में वापस सड़क के आसपास थैला देख रहे थे। बताते हैं कि मौलाना सरताजुद्दीन ने व्यापारी हनुमान को परेशान हाल देख कारण पूछा। इसके बाद मौलाना ने हस्तक्षेप कर जाबिर से हनुमान का रुपयों से भरा थैला वापस दिला दिया। रुपए वापस पाकर व्यापारी ने राहत की सांस ली। मौलाना व जाबिर की ईमानदारी से हर कोई खुश है। दोनों की ईमानदारी पर व्यापारी हनुमान ने उन्हें पांच-पांच हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।