{"_id":"574740714f1c1b7562691d5e","slug":"assult-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति व पूर्व प्रधान में चलीं लाठियां, छह जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पति व पूर्व प्रधान में चलीं लाठियां, छह जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख कोतवाली इलाके के बेनौरा गांव में चुनावी रंजिश में गुरुवार सुबह प्रधान पति व पूर्व प्रधान के बीच हैंडपंप व कोटे की दुकान को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। असलहे भी लहराए गए। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग जख्मी हुए।
विज्ञापन
मिश्रिख के बेनौरा निवासी प्रधान पति जमाल व पूर्व प्रधान लाल मोहम्मद के बीच गुरुवार सुबह विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं, जिससे प्रधान पति जमाल, लल्लन व कमला घायल हो गए, जबकि पूर्व प्रधान पक्ष से उसका बेटा वसीम, नसीम व गांव का ही अनवार जख्मी हुआ।
विज्ञापन
घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की धमकी देने व असलहा लहराने का भी आरोप लगाया। प्रधान पति का कहना है कि पूर्व प्रधान से कोटे को लेकर विवाद था, जबकि पूर्व प्रधान लाल मोहम्मद का आरोप है कि प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते प्रधान पति उसके घर के पास लगा सरकारी हैंडपंप उखड़वाना चाहता है।
विज्ञापन
जिसको लेकर विवाद हुआ। प्रधान पति ने लाल मोहम्मद, अनवर, वसीम, नसीम, सौफिन आदि पर आरोप लगाया, जबकि लाल मोहम्मद ने कल्लन, प्रधान पति जमाल, कमाल, इददू व अमजद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।