फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Accused beaten by belt

चोरी का आरोप लगा युवक को बेल्ट से पीटा

Wed, 26 Oct 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Accused beaten by belt
police

रेउसा थाना क्षेत्र के कुसमौरा बाजार में एक दुकानदार ने शॉप पर काम करने वाले किशोर पर 500 रुपये की चोरी का इल्जाम लगाकर अपने साथी संग बेल्टों से बुरी तरह पीटा। बेल्ट की पिटाई से किशोर की चमड़ी उधड़ गई।

विज्ञापन


पीड़ित ने दुकान मालिक सहित दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रेउसा के चौंसा गांव निवासी अब्दुल मन्नान क्षेत्र के ही कुसमौरा बाजार में सलमान निवासी नगरौली की दुकान पर काम करता था। मंगलवार को दुकानदार भोजन करने चला गया।
विज्ञापन


इस बीच ग्राहक के आने पर मन्नान ने सौ रुपये का सामान बेचा और दुकानदार के वापस आने पर वह रुपये सलमान को दे दिए। इसी बात पर झल्लाए दुकानदार सलमान अपने सहयोगी उस्मान के साथ नौकर को कमरे में खींच ले गया और कपड़े उतारकर चमड़े की बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई के बाद जख्मी मन्नान को उसके गांव के पास छोड़ दिया। आरोप है कि इन लोगों ने मन्नान की पिटाई करने के साथ ही उसका मोबाइल व कुछ पैसे भी छीन लिए। घटना के बाद पीड़ित किशोर परिवारीजन के साथ थाने पहुंचा। जहां उसने सलमान व उस्मान के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ डीके सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed