फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A fire cracked cylinder , nine shops ash

आग लगने से फटे सिलेंडर, नौ दुकानें राख

Fri, 24 Jul 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 24 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

खैराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार रात नई बाजार में आग ने खूब कहर बरपाया। एक दुकान मेें लगी आग से चार छोटे गैस सिलेंडर फट गए।

विज्ञापन


इससे लपटें बेकाबू हो गईं और देखते ही देखते नौ दुकानें व उनमें रखा करीब 10 लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह लपटों पर काबू पाया।

मोहल्ला शेख सरांय निवासी अब्दुल अजीज की नई बाजार में फल की दुकान है। गुरुवार शाम वह दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। देर रात अचानक दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते दुकान व उसके अंदर रखा सामान जलने लगा। लपटों ने पड़ोस की अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया।

लोग लपटों पर काबू पाने का प्रयास कर ही रहे थे कि इसी बीच एक दुकान के अंदर रखे चार छोटे गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए। कुछ ही देर में सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गए। इससे लपटें और बेकाबू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक अब्दुल अजीज, नई बस्ती निवासी श्याम किशोर, रौजा दरवाजा निवासी मोहम्मद अनीस, वसीम, पोलीपुर निवासी सफीक, रौजा दरवाजा निवासी रिया हुसैन व मुन्ना, वसीम अहमद, रसीद, हटौरा निवासी सगीर अहमद व वसीम तथा जमील की दुकान मेें रखे फल व अन्य कीमती सामान जल गया।


वहीं मिया सरांय निवासी राकेश कुमार की पान की दुकान भी जलकर राख हो गई है। अब्दुल अजीज ने बताया कि उसकी दुकान में रखा ढाई लाख रुपये का माल बर्बाद हो गया।

मोहम्मद अजीज के मुताबिक 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह सफीक का 80 हजार रुपये का माल राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed