फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   घर में मिला वृद्वा का शव, हत्या की आशंका

घर में मिला वृद्वा का शव, हत्या की आशंका

Sat, 09 Mar 2019 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
घर में मिला वृद्वा का शव, हत्या की आशंका
अकेली रहती थी मृतका, सकरन इलाके की घटना
विज्ञापन

सकरन (सीतापुर) थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का शव घर के भीतर संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के रिश्तेदारों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

थाना क्षेत्र के नकैला गांव निवासिनी जगदेई (70) पत्नी मुन्नालाल का शव शनिवार की सुबह घर के अंदर संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


घटना को लेकर मृतका के रिश्तेदार बिजेन्द्र ने लहरपुर कोतवाली इलाके के जामिननगर पतवारा निवासी असलम अली के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि असलम ने कुछ दिन पूर्व मृतका की जमीन खरीदी थी। उसी को लेकर हत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि मृतका के कोई संतान नही थी। पति की चार वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। मृतका अपने घर में अकेली रहती थी। एसओ सकरन राजकुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed