{"_id":"5c82b9f8bdec22146f5141db","slug":"91552071160-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े महिला से 50 हजार की टप्पेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े महिला से 50 हजार की टप्पेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस से उतरकर घर जाते समय घटना, केस दर्ज
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में उचक्कों ने महिला को झांसा देकर सोने का झाला और अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद मौके से फरार हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांचकर कार्रवाई की बात कह रही है।
सिधौली इलाके के मोहल्ला नरोत्तमनगर निवासी विजय कुमार गुप्त की पत्नी मंजू गुप्ता लखनऊ से बस से सवार होकर सिधौली बस स्टॉप पर उतरी, जहां से वह पैदल ही तहसील की ओर जा रही थी। इस बीच रास्ते में गुप्ता मेडिकल स्टोर के पास पहले से खड़े दो लोगों ने महिला को रोक लिया।
इसके बाद झांसे में लेकर महिला से सोने के झाले, अंगूठी, मोबाइल, पर्स ले लिया और दस मिनट बाद आने की बात कहकर मौके से चले गए। काफी देर तक रूकने के बाद भी दोनों के न आने पर महिला को ठगी की जानकारी हुई। उसने घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन
उड़ाए गए सामान की कीमत करीब 50 हजार बताई जा रही है। महिला के बेटे अनुपम ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सिधौली संजय कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई होगी।