फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   एसटीएफ ने खंगाले फर्जी शिक्षक के प्रपत्र

एसटीएफ ने खंगाले फर्जी शिक्षक के प्रपत्र

Fri, 28 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ ने खंगाले फर्जी शिक्षक के प्रपत्र
एक शिक्षक के नाम पर तीन लोगों के नौकरी करने का मामला
विज्ञापन

सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में मुन्ना भाइयों की कमी नहीं है। आए दिन कोई न कोई फर्जी शिक्षक सामने आता रहता है। एसटीएफ को एक शिक्षक के नाम पर तीन लोगों के नौकरी करने की शिकायत मिली है। इस पर एसटीएफ की टीम ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर शिक्षक के प्रपत्र खंगाले। करीब तीन घंटे तक टीम मौजूद रही। इससे विभाग में हड़कंप मचा रहा।

एसटीएफ को शिकायत मिली थी कि अभयलाल यादव के नाम से जिले में दो शिक्षक रामपुर मथुरा व महमूदाबाद विकासखंड में कार्यरत है। यह लोग गैर जिले में तैनात अभयलाल यादव नाम के शिक्षक के प्रपत्र लगाकर नौकरी कर रहे हैं। इस पर टीम ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर शिक्षक के प्रपत्र मांगे।
विज्ञापन


बीएसए ने इनको मुहैया करा दिया है। अब टीम स्कूल जाकर गहनता से पड़ताल करेगी। वहीं बीएसए अजय कुमार का कहना है कि इन शिक्षक का प्रकरण करीब तीन साल पहले सामने आया था। उसके बाद से ये दोनों अपने विद्यालय से लापता चल रहे हैं। इनके प्रपत्र जांच टीम को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की कार्यशैली पर भी उठ रहे सवाल
विभाग का कहना है कि इन शिक्षकों की नियुक्ति साल 2011 में हुई थी। उसके बाद यह प्रमोशन पाकर प्रधानाध्यापक बन गए। साल 2015 में शिकायत होने पर मामला सामने आया। जैसे ही इन शिक्षकों को इसकी जानकारी हुई तब से यह लापता हो गए हैं।


वहीं विभाग यह तो जानता है कि ये लापता हैं लेकिन अब तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। न ही अपने स्तर से उनके बारे में कोई जांच कराई। आखिर यह लोग नौकरी करते हुए अचानक बिना सूचना के कहां चले गए। विभाग की यह कार्यशैली मुन्ना भाइयों के सवाल पर संदेह उत्पन्न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed