फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शिक्षक के खाते से निकाल लिए 18 हजार रुपये

शिक्षक के खाते से निकाल लिए 18 हजार रुपये

Tue, 18 Jul 2017 09:47 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक के खाते से निकाल लिए 18 हजार रुपये
एटीएम बदल शिक्षक के खाते से उड़ाए 18 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

सीतापुर। महोली क्षेत्र में सोमवार को जालसाजों ने एटीएम में रुपये निकालने गए एक शिक्षक का एटीएम बदलकर 18 हजार निकाल लिए। सूचना पर पुलिस एटीएम से सीसीटीवी फुटेज लेकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

महोली कोतवाली इलाके के सरैंया सदिकापुर निवासी शिक्षक कृष्ण कुमार महोली ब्लॉक के ही बगहा गांव में बतौर शिक्षक तैनात हैं। कृष्ण कुमार ने बताया कि सोमवार को वह महोली कोतवाली क्षेत्र में रिछाही स्थित पीएनबी बैंक एटीएम में रुपये निकालने गया था। पहले उसने खाता चेक करने के लिए एटीएम से पांच सौ रुपये निकाले। जब उसने दोबारा रुपये निकालने की कोशिश की तो एटीएम नहीं चला। इस बीच वहां पहुंचे दो अन्य युवक उसकी मदद करने के नाम पर उसका एटीएम ले लिया, लेकिन जब उसने अपना एटीएम नाराज होकर वापस मांगा तो उन लोगों ने एटीएम बदल कर दूसरा दे दिया जिसके बाद वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 18 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। इसकी जानकारी होने पर उसने बैंक जाकर एटीएम लॉक कराया। साथ ही कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि एटीएम से सीसीटीवी फुटेज लिए जा रहे हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed