फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जमीनी रंजिश में हमला, एक ही परिवार के छह लोग जख्मी

जमीनी रंजिश में हमला, एक ही परिवार के छह लोग जख्मी

Sat, 09 Mar 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
जमीनी रंजिश में हमला, एक ही परिवार के छह लोग जख्मी
आरोपियों के खिलाफ केस, रेउसा इलाके की घटना
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में जमीन की कब्जेदारी को लेकर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमलाकर एक ही परिवार के छह लोगों को घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

रेउसा के मोइया निवासी सम्बारी पुत्र खली रैदास की जमीन पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा करना चाह रहे हैं। इसको लेकर कई विवाद दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। बताया जाता है कि शनिवार को फिर से कब्जा करने की नीयत से नल लगाने लगे।
विज्ञापन


इसको लेकर दूसरे पक्ष ने मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसके बाद दबंग पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में संबारी (70), कन्हैया लाल (35) मिश्रीलाल, जगरानी (40), काजल (15), सुशीला (60) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से काजल और सुशीला की हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मामले में सुलह करने का भी दबाव बनाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed