{"_id":"5bc78051bdec226985591720","slug":"81539801169-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी व पुलिस टीम ने अवैध शराब का बरामद किया जखीरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी व पुलिस टीम ने अवैध शराब का बरामद किया जखीरा
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री के साथ तीन को दबोचा
कमलापुर/बिसवां (सीतापुर)। जिले में अलग-अलग थाना इलाकों में आबकारी व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया है। एक बाइक, शराब बनाने की सामग्री सहित पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नकली शराब के करीब एक हजार पौव्वे, रैपर, खाली बोतलें भी बरामद की गई हैं।
आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन लखनऊ शैलेश कुमार, लक्ष्मी शंकर, एसआई सुब्बा चौहान की टीम ने गत मंगलवार की रात कमलापुर थानाक्षेत्र के सुजौलिया गांव में छापा मारा। टीम ने एक मकान से चार ड्रम में 785 लीटर एल्कोहल, दो मोबाइल, 226 पौव्वा तैयार नकली शराब, 197 खाली पौव्वा, 200 नकली लेबल, 448 क्यूआर कोड सहित भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री बरामद की है।
पुलिस ने शराब बनाते राजन व मनोज को गिरफ्तार किया है। वहीं, बिसवां कोतवाली क्षेत्र के शेखनपुरवा गांव से एक अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापेमारी कर टीम ने 240 लीटर स्प्रिट, 765 पौव्वा नकली शराब, 125 पौव्वा देसी शराब, 6700 खाली सीसी, 325 नकली ढक्कन, 36150 नकली हॉल मार्क, 31150 नकली फाइटर स्टिकर, 973 नकली स्टिकर, 38008 क्यूआर स्टिकर, 50 पैकिंग गत्ता, एक मोटर साइकिल बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने अवधेश कुमार निवासी देबियापुर थाना सदरपुर को भी गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोग भाग निकलने में सफल रहे। पकड़े गए लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।