फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, चली गोलियां

रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, चली गोलियां

Sun, 22 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, चली गोलियां
रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, चलीं गोलियां
विज्ञापन


हरगांव। रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। एक पक्ष ने लाइसेंसी रायफल से फायरिंग भी की।

इससे गोली लगने से एक युवक घायल हुआ है। जबकि इसी पक्ष के तीन अन्य लोग लाठी के हमले में जख्मी हो गए। घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

इस्माइलपुर निवासी रोशन (25) का रविवार को गांव के ही शब्बीर से रास्ते को लेकर विवाद हो गया। तकरार बढ़ने पर दोनों पक्षों से दो दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडों व असलहों से लैस होकर आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


इसी बीच शब्बीर पक्ष ने लाइसेंसी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। इससे रोशन फायरिंग की चपेट में आ गया। गोली लगते ही वह चीखकर गिर गया। उसके घायल होते ही दोनों पक्षों के लोग निकल भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोशन के परिवारीजनों ने आननफानन उसे कस्बे की सीएचसी पहुंचाया। वहीं रोशन पक्ष के ही नफीस (32), वसीम (22) व निसार (23) लाठी के प्रहार से घायल हुए हैं।

रोशन पक्ष ने साबिर अली, वारिश, हाजी आशिक अली, मतीन, नदीम, सहाबुद्दीन, असगर आदि के खिलाफ तहरीर दी है। जबकि साबिर पक्ष ने मतीन, नफीस, वसीम, निसार, मोहम्मद अहमद, रोशन, हसीन व शानू आदि के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed