{"_id":"5cc34f2e867a554780530e4b","slug":"71556303662-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं के साथ अश्लील हरकतें करने वाला शिक्षक निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बालिकाओं के साथ अश्लील हरकतें करने वाला शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी दिए निर्देश
सीतापुर। गोंदलामऊ विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बालिकाओं के साथ अश्लील हरकतें करने पर निलंबित कर दिए गए हैं। तीन सदस्यीय जांच टीम ने शिक्षक पर लगे आरोपों को सही पाया। बीएसए ने इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराने के निर्देश बीईओ को दिए है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद रेहान पर स्कूल की छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए बीएसए से शिकायत की थी। इस पर बीएसए ने तीन सदस्यीय टीम बनाते हुए जांच करने के निर्देश दिए थे।
जांच टीम के सदस्य बीईओ प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र जैन व छोटेलाल ने पड़ताल की। जिसमें लगे सभी आरोप सही पाए गए। जांच टीम ने माना ईस्टर सैटरडे का सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बावजूद विद्यालय अनियमित रूप से खोला गया।
विज्ञापन
छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने की बात कही। साथ ही कुछ सबूत भी दिए। इस पर बीएसए अजय कुमार ने तत्काल शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही बीईओ को इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
छेड़खानी के विरोध पर महिला को मारा चाकू
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से मनचलों ने शौच के समय छेड़छाड़ का प्रयास किया। विरोध करने पर मनचलों ने महिला को चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। थाना क्षेत्र केे एक गांव की महिला का कहना है कि गुरुवार की शाम वह शौच के लिए गांव के बाहर गयी थी। इसी बीच गांव निवासी दरजू व तेली ने उसको दबोच कर छेड़खानी शुरू की।
इसका विरोध करने पर उक्त दबंगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने महिला पर चाकू से भी वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर कार्यवाही की जाएगी।