फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दो घरों से नगदी सहित दो लाख की संपति पर हाथ साफ किया

दो घरों से नगदी सहित दो लाख की संपति पर हाथ साफ किया

Sun, 09 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
दो घरों से नगदी सहित दो लाख की संपति पर हाथ साफ किया
थाना रेउसा व सदरपुर इलाके में हुई वारदातें
विज्ञापन

रेउसा/सदरपुर (सीतापुर)। जिले के अलग-अलग थाना इलाकों में दो मकानों को निशाना बनाकर चोरों ने हजारों की नकदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। भुक्तभोगियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

थानाक्षेत्र रेउसा अंतर्गत मूरतपुर में रहने वाले अजय शुक्ला के घर के पीछे पक्की दीवार में शुक्रवार की रात चोर नकब लगाकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोर घर से 13 हजार रुपये की नकदी, जेवर, कपड़े आदि लगभग डेढ़ लाख की सम्पत्ति चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


सुबह घर वालों को जानकारी हुई तब उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सदरपुर थानाक्षेत्र के नींबा ढहरा निवासी दशरथ के घर विगत शुक्रवार की रात सभी लोग घर के आगे वाले कमरे में लेटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर घर के पिछली दीवार से चढ़कर छत पर होते हुए अंदर पहुंचे और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 5 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों सहित कपड़े व अन्य सामान सहित लगभग 50 हजार का माल पार कर दिया। सुबह घर में सारा सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई। भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed