{"_id":"5a3aaceb4f1c1bfc0f8b50e7","slug":"71513794795-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को जहर खुरानों से बेहोश कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों को जहर खुरानों से बेहोश कर लूटा
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रोडवेज बस में सफर कर रहे दो युवकों को जहरखुरानी गिरोह के बदमाशों ने बेहोश कर लूट लिया। दोनों युवक दिल्ली से घर आ रहे थे।
इसी बीच बदमाशों ने दोनों को अपना शिकार बना लिया। बस चालक व परिचालक दोनों युवकों को रोडवेज बस स्टाप पर उतार कर चलते बने। जिसके बाद पुलिस की नजर पर उन पर पड़ी और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तालगांव के ग्राम धीरपुर निवासी नरेंद्र (19) व विनोद(20) दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी मेें काम करते थे। मंगलवार रात दोनों युवक दिल्ली से एक रोडवेज बस में सवार होकर सीतापुर के लिए निकले।
बताते हैं कि बस में पहले से ही जहरखुरानी गिरोह के लोग मौजूद थे। सफर के दौरान ही जहरखुरानों ने दोनों से नजदीकियां बढ़ाई और दोनों को नशीली चाय पिला दी। चाय पीने के कुछ देर बाद ही दोनों युवकों पर बेहोशी छा गई।
विज्ञापन
उनके बेहोश होते ही जहरखुरान उनके पास मौजूद दो मोबाइल व 20 हजार की नकदी लूटकर बस से उतर गए। इधर बस जब सीतापुर रोडवेज स्टाप पर पहुंची।
तो चालक व परिचालक ने दोनों यात्रियों को बेहोश पड़ा पाया। चालक व परिचालक ने दोनों युवकों को बेहोशी की हालत में बस स्टाप पर उतार दिया और चलते बने।
पुलिस ने दोनों युवकों को बेहोश पड़ा देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक डॉक्टर युवकों को होश में लाने का प्रयास कर रहे थे।
जिला अस्पताल प्रशासन ने युवकों की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी है। जिला अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी जगत बहादुर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से युवकों के घर सूचना भेजी गई है। युवकों के परिवारीजनों के जिला अस्पताल आने का इंतजार किया जा रहा है।