फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आदमखोर कुतों के झुंड ने एक और बालिका को बनाया निवाला

आदमखोर कुतों के झुंड ने एक और बालिका को बनाया निवाला

Sat, 17 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
आदमखोर कुतों के झुंड ने एक और बालिका को बनाया निवाला
एक अन्य बच्चे को किया जख्मी, लखनऊ रेफर
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। खैराबाद क्षेत्र में आदमखोर कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार सुबह कुत्तों के झुंड ने नित्यकर्म को निकली एक बालिका को अपना निवाला बना डाला। जबकि दूसरी जगह पर एक बच्चे को चबा डालने का प्रयास किया। जख्मी बच्चे को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर किया है।

खैराबाद के नेवादा निवासी रसीद की पुत्री साजिया (13) सुबह नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ गई थी। तभी वहां मौजूद आदमखोर कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि बालिका कुछ समझ पाती, कुत्तों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


चीख सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर घटनास्थल की तरफ दौड़े। उन्होंने लाठियां फटककर कुत्तों को खदेड़ा, तब तक आदमखोर कुत्ते साजिया की जान ले चुके थे। इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के करीब आधा घंटे बाद कुत्तों का झुंड खैराबाद क्षेत्र के बहादुरपुर के निकट पहुंच गया। यहां पर तोताराम का पुत्र सिद्धार्थ (5) गांव के बाहर खेल रहा था। तभी कुत्तों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। यह तो सिद्धार्थ की किस्मत अच्छी थी कि वहां पर अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

जिन्होंने लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को खदेड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि खदेड़े जाने के दौरान भी कुत्ते पलटवार करते नजर आ रहे थे। घटना में सिद्धार्थ बुरी तरह से जख्मी हो गया है। परिवारीजन ने उसे नाजुक हालत में बीसीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

मासूमों की मौत से पनप रहा रोष
कुत्तों का यह झुंड अब तक छह बच्चों को निवाला बना चुका है। जबकि 10 के करीब बच्चे जख्मी हुए हैं। क्षेत्र के सैकड़ों पालतू पशु भी इन कुत्तों का निवाला बन चुके हैं। खूंखार कुत्तों द्वारा मासूमों की ली जा रही जान को लेकर अब क्षेत्र के नागरिकों के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि हर घटना के बाद जिम्मेदारों का सिर्फ बयान ही आता है, कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। तमाम ग्रामीणों ने यहां तक कह दिया कि अगर प्रशासन न चेता, तो क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

भेजी गई है टीम
बच्चों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग, पशुपालन विभाग व अन्य जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है। टीमें खैराबाद क्षेत्र में भेजी गई हैं। जल्द ही कुत्तों से क्षेत्र के लोगों को निजात दिलाई जाएगी।

-डॉ. सारिका मोहन, डीएम

टीम को लगाया गया
डीएम ने निर्देश दिए हैं जिस पर तत्काल अमल किया जा रहा है। वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। क्षेत्र के ग्रामीणों से संपर्क किया गया है, उनसे जानकारी जुटाई जा रही है।
-डॉ. अनिरुद्ध पांडेय, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed