{"_id":"5a57ad904f1c1b2c198b4706","slug":"61515695504-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब युवक का शव फांसी लगा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायब युवक का शव फांसी लगा मिला
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड...
बाग में लटका मिला लापता युवक का शव
परिवार जता रहा हत्या का संदेह, पोस्टमार्टम को भेजी गई लाश
क्रासर
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में लापता हुए एक युवक का शव गुरुवार को संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया है। युवक का शव उसके लापता होने के पांच दिन बाद मिला। परिवारीजन घटना में हत्या का संदेह जता रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम देवई निवासी बहादुर अली का पुत्र एहतिशाम (20) गत 7 जनवरी की शाम घर से टहलने के लिए निकला था। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इस वजह से परिवार ने 8 जनवरी को थाने पहुंचकर युवक के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग टहलने निकले थे, इसी बीच उन्होंने गांव के बाहर मौजूद बाग में एहतिशाम का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। खबर फैलते ही एहतिशाम के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव की शिनाख्त की। परिवारीजन इस मामले में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि युवक के लापता होने के बाद उन्होंने पूरा क्षेत्र देखा था। जिस बाग में शव मिला, वहां भी तलाश की थी, बावजूद इसके युवक नहीं मिला था। इसी बीच गुरुवार को बाग में अचानक शव मिल गया। परिवार अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहा है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रायसाहब द्विवेदी ने बताया कि मृतक के शरीर पर हत्या जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर, कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
इनसेट
सड़क पर मिला लापता किशोर का शव
महमूदाबाद। रामपुरकलां थाना क्षेत्र में एक लापता किशोर का शव गुरुवार सुबह सड़क पर पड़ा मिला है। पुलिस सड़क हादसे में किशोर की मौत होना बता रही है। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रामपुर कलां थाना के ग्राम करौंदी निवासी श्यामलाल का पुत्र सुशील कुमार (15) बुधवार शाम घर से कहीं चला गया था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। परिवार के सदस्य देर रात तक किशोर को तलाशते रहे, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह परिवार के सदस्य एक बार फिर से किशोर को तलाशने निकल पड़े। इसी बीच गांव में ही बम्हौर-रामपुर खुर्द मार्ग के किनारे सुशील का शव पिड़ा देखा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणवीर सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। सुशील के सिर व चेहरे पर जख्म थे। पुलिस का कहना है कि किशोर सड़क हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि परिवार के सदस्य इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
सीतापुर। तालगांव थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। वह घर से बाजार के लिए निकला था। जिसके बाद जहरीला पदार्थ खाकर घर लौटा। परिवार के सदस्य घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर निवासी विपिन शुक्ला (28) गुरुवार सुबह वह घर से बाजार के लिए निकला था। इसी बीच संदिग्ध हालात में विपिन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। वह लडख़ड़ाता हुआ घर पहुंचा और घर के सामने गिर गया। परिवारीजनों ने पूछा, तब उसने बताया कि, उसने जहरीला पदार्थ खा रखा है। इस पर परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। रास्ते में विपिन ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों का कहना है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। परिवारीजन यह नहीं बता सके, कि उसने आत्महत्या क्यों की।