{"_id":"59bd75224f1c1b99688b4f6e","slug":"61505588514-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदारों को घायलकर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीमारदारों को घायलकर लूटपाट
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीमारदारों को घायल कर लूटा
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात सशस्त्र बदमाशों ने जिला अस्पताल में सो रहे एक तीमारदार को असलहों के बट से घायल कर लूट लिया।
हालांकि अस्पताल परिसर में बनी पुलिस चौकी के सिपाहियों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। घायल तीमारदार का प्राथमिक इलाज अस्पताल में ही किया गया है।
हरगांव के हरिदासपुर निवासी रामसेवक (60) जिला अस्पताल के मेडिकल ए वार्ड में भर्ती हैं। देखरेख के लिए उसका दामाद लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम बिथवापुर निवासी दशरथ (40) भी अस्पताल आया हुआ है।
शुक्रवार रात दशरथ अपने साले प्रदीप के साथ पीपल के पेड़ के निकट बिस्तर लगाकर लेटा हुआ था। दशरथ के मुताबिक आधी रात के वक्त बदमाशों ने सोते समय दोनों को दबोच लिया, जिसके बाद असलहे से धमकाते हुए लूटपाट शुरू कर दी।
इस पर दशरथ ने शोर मचाते हुए विरोध शुरू कर दिया। विरोध करते ही बदमाशों ने असलहों के बटों से दशरथ के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए और उसकी जेब में मौजूद 1400 रुपये भाग गए।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद घायल दशरथ ने 100 डॉयल कर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दशरथ का प्राथमिक इलाज जिला अस्पताल में ही कराया है।
घायल दशरथ ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। इस वारदात ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर कोतवाल धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलेगी, तब रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।