फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बुजुर्ग महिला ने नहर में लगाई छलांग

बुजुर्ग महिला ने नहर में लगाई छलांग

Sun, 09 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला ने नहर में लगाई छलांग
महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के शारदा नहर पर बने नूरपुर पुल के पास एक बुजुर्ग महिला ने नहर में छलांग लगा दी। इसी दरम्यान वहां से निकल रहे एक शिक्षक की नजर पड़ गई। उसने साहस का परिचय देते हुये राहगीरों की मदद से उसकी जान बचाई और 100 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सदरपुर थाना क्षेत्र के पोखरा कलां निवासी बीपत की विधवा पत्नी रमकुवरा देवी (75) शनिवार की सुबह घर में कलह के बाद निकली थी। उनका बेटा दयाराम उन्हें रोकने गांव के बाहर तक आया था।
विज्ञापन


रमकुवरा काफी दिनों से बीमार रहती थी और आर्थिक तंगी के कारण उनका ठीक ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा था। जिससे आए दिन घर में विवाद होता रहता था। इसी से दुखी होकर सुबह घर से निकली रमकुवरा ने शाम शारदा सहायक नहर पर नूरपुर पुल से आत्महत्या की नीयत से पानी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उधर से निकल रहे शिक्षक प्रदीप रावत ने बुजुर्ग महिला को डूबता देख शोर मचाया। शोर सुनकर सड़क से निकल रहे राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह बुजुर्ग महिला की जान बचाई। सूचना पाकर यूपी-100 टीम के एसआई मुनीर अहमद, आरक्षी राज कपूर व सुधाकर ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed