फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मरी नहीं जिंदा है आफरीन व हसीना

मरी नहीं जिंदा है आफरीन व हसीना

Tue, 31 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
मरी नहीं जिंदा है आफरीन व हसीना
पुत्री संग घर पहुंचने पर मां समेत पांच बेटियों को चलती ट्रेन से फेंकने के मामले में आया नया मोड़
विज्ञापन

दोनों को लेकर सीतापुर के लिए हुई रवाना बिहार पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। चलती ट्रेन से मां व पांच बच्चियों को फेंकने के मामले में सोमवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब आफरीन व बेटी हसीना बिहार स्थित अपने घर पहुंच गईं। पुलिस का कहना है कि जिस आफरीन की ट्रेन से फेंके जाने पर मौत की बात की जा रही है, वह व उसकी बेटी हसीना अभी जिंदा है। बिहार पुलिस ने दोनों को सीतापुर ला रही है। पुलिस के सामने अब चुनौती यह है कि रेल ट्रैक के करीब मिला शव आखिर किस महिला का है।
बताया गया था कि सोमवार रात कामाख्या एक्सप्रेस से बिहार के बेतिया जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरिया बाजार निवासी इद्दू ने अपनी पत्नी आफरीन व पांच पुत्रियों को फेंक दिया है। मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खखरा के निकट रेल ट्रैक के करीब मिले शव की शिनाख्त इद्दू की पत्नी आफरीन के रूप में हुई थी। जबकि मानपुर थाना क्षेत्र में रमईपुर हाल्ट के निकट मिली बच्ची के शव की शिनाख्त इद्दू की पुत्री मुन्नी के रूप में हुई थी। महमूदाबाद के गुलरामऊ रेल क्रॉसिंग के निकट ट्रैक के करीब पाई गई घायल बालिका की पहचान इद्दू की पुत्री रबिया, रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा व भवानीपुर के निकट घायल पाई गई दो बच्चियों की पहचान भी इद्दू की पुत्री अल्बुल व सलीमा के रूप में की गई थी। इद्दू की एक पुत्री हसीना को भी चलती ट्रेन से फेंका जाना बताया जा रहा था। जीआरपी ने अल्बुल के बयान को आधार मानते हुए बिहार के नौतन थाना क्षेत्र के ग्राम झखरा निवासी इकबाल व इजहार के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस बाद में इद्दू को ही मुख्य आरोपी बताने लगी। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि इद्दू ने ही अपनी पत्नी व पांच बच्चियों को ट्रेन से फेंका है। जिसमें पत्नी आफरीन व पुत्री मुन्नी का शव मिल चुका है। जबकि हसीना का पता नहीं चल सका। तीन बच्चियां घायल हैं। इकबाल व इजहार से पूछताछ के बाद भी पुलिस ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। सोमवार को बिहार पुलिस का फोन आया कि जिस आफरीन को ट्रेन से फेंक कर मार डालना बताया जा रहा है, वह अपनी एक पुत्री के साथ बिहार के नौतन थाना क्षेत्र के झखरा स्थित अपने घर पहुंच गई है। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि आफरीन की गोद में मौजूद बच्ची कोई और नहीं बल्कि वह हसीना है, जिसको ट्रेन से फेंके जाने के बाद से लापता बताया जा रहा है। अब जीआरपी को नए सिरे से जांच करनी पड़ रही है। बताया गया है कि बिहार पुलिस आफरीन व उसकी पुत्री को लेकर सीतापुर के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन


आखिर क्यों गुमराह हो गया साढ़ू
इद्दू के जिस साढ़ू ने लखीमपुर जाकर महिला के शव को अपनी साली आफरीन का शव बताया। वह आखिर क्यों इतना गुमराह हो गया। यह बात जीआरपी के अधिकारियों को समझ में नहीं आ रही है। सीओ अशोक कुमार सिंह कह रहे हैं कि आफरीन के जिंदा मिलने से यह केस दूसरे मोड़ पर चला गया है। अब कार्रवाई तभी आगे बढ़ाई जाएगी, जब आफरीन सीतापुर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आफरीन से बहुत उम्मीद
आफरीन के जिंदा होने की सूचना मिलने पर जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि वह इस घटना से जुड़े तमाम सवालों का उत्तर दे सकती है। सीओ अमिता सिंह का कहना है कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी आफरीन ने पुलिस से संपर्क क्यों नहीं साधा। वह सीधे अपने घर क्यों चली गई। सीओ ने बताया कि ऐसे बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब सिर्फ आफरीन ही दे सकती है। आखिर 23 अक्तूबर की रात ट्रेन में क्या हुआ और आफरीन व हसीना कैसे बचीं, इस सवाल का जवाब भी आफरीन ही दे सकती है।


जिंदा है आफरीन व उसकी पुत्री हसीना
चलती ट्रेन से फेंके जाने पर आफरीन व उसकी पुत्री हसीना की मौत की खबर गलत साबित हुई है। जिस आफरीन का शव बताया गया, वह आफरीन अपनी पुत्री हसीना के साथ सोमवार को बिहार स्थित अपने घर जिंदा पहुंची है। -सौमित्र यादव, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed