फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हाइवे पर भिड़े चार वाहन, एक की मौत, तीन घायल

हाइवे पर भिड़े चार वाहन, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 22 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर भिड़े चार वाहन, एक की मौत, तीन घायल
बारिश में बिगड़ा संतुलन, आपस में भिड़े चार वाहन, एक की मौत
विज्ञापन


कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक-दूसरे के पीछे आ रहे चार वाहन आपस में भिड़ गए।

इस हादसे में सहारनपुर जिले के रहने वाले ट्रक चालक यूनुस की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सहारनपुर जिले के गंगू पितरो थाना क्षेत्र के ग्राम फड़लाना निवासी मोहम्मद यूनुस (30) ट्रक चालक था। गुरुवार रात वह डीसीएम से कहीं जा रहा था।

तेज बारिश के दौरान कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरैचा के निकट डीसीएम को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और डीसीएम के पीछे आ रही एक-एक तीन अन्य वाहन आपस में टकरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में डीसीएम चालक युनूस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पंजाब के लुधियाना जिले के पंजाबी बाग निवासी मोहम्मद फारुख, अमेठी जिले के नसेरावार के भोजनगंज निवासी मो. वसीम (33), सुजातपुर निवासी मो. यूनुस (27) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed