फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गन्ने के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

गन्ने के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Sun, 17 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव
गन्ने के खेत में मिला युवक का शव
विज्ञापन


मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोग संदेह जता रहे हैं कि अज्ञात बदमाशों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया होगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


ग्राम बेलंदापुर के कुछ ग्रामीण शनिवार को गांव के बाहर खेतों में गए थे। इसी बीच गांव के सुरेश के खेत में ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा।

शव पॉलीथिन में लिपटा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की उम्र 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

थानाध्यक्ष धनेश प्रसाद ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed