{"_id":"597cbc8e4f1c1b334b8b48bc","slug":"51501346958-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक़ हादसे में बाइक सवार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सडक़ हादसे में बाइक सवार जख्मी
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार जख्मी
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के बिसवां मार्ग पर खंता गांव के पास बाइक सवार को एक अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रही पिकअप का पीछा कर मय चालक पकड़कर हिरासत में ले लिया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बाराबंकी के कोतवाली फतेहपुर के महुआडाड़ा निवासी हंसराज (45) किसी काम से बिसवां गया था। लौटते समय खांता गांव के पास महमूदाबाद की ओर से जा रही पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से हंसराज सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं हैं। दुर्घटना होते देख आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते, पिकअप चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस व एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया। कोतवाल रंजना सचान ने दुर्घटना करने वाली पिकअप को दौड़ाकर सरैंया के करीब चालक रिंकू को पकड़ लिया गया।