{"_id":"594c0da94f1c1b3b198b465e","slug":"51498156457-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय झुलसी किशोरी, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना बनाते समय झुलसी किशोरी, रेफर
Updated Fri, 23 Jun 2017 05:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना बनाते समय झुलसी किशोरी
गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
रेउसा (सीतापुर)। तंबौर में गुरुवार सुबह खाना बनाते समय घरेेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। आग बुझाने के चक्कर में चाचा के दोनों हाथ झुलस गए। कड़ी मेहनत के बाद लोगों ने गैस सिलेंडर की लपटाें पर काबू पाया। घायल युवती को एंबुलेंस से सीएचसी रेउसा से लाया गया, जहां डॉक्टर ने नाजुक हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
तंबौर क्षेत्र के छोटी कनकारी निवासी रेखा (17) पुत्री शिवकांत पांडे गुरुवार सुबह घर में खाना बनाने जा रही थी। उसने सिलेंडर की नॉप खोली और माचिस जलाते ही सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिससे रेखा भी चपेट में आ गई। लपटों से घिरी रेखा घर से बाहर भागी तो दरवाजे पर बैठे लोगों ने किसी प्रकार लपटों पर काबू पाया लेकिन तब तक किशोरी बुरी तरह से झुलस चुकी थी। रेखा को बुझाने में उसका चाचा संगमलाल भी झुलस गया। आननफानन परिवारीजन एंबुलेंस से रेउसा सीएचसी केंद्र ले गए, जहां पर चिकित्सक सुरेंद्र बाबू ने एंबुलेंस में ही देखा। डॉक्टर के मुताबिक वह 80 फीसदी जल चुकी थी। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया।